चंडीगढ़, 26 मई (भाषा) जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डेरा के प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि राम रहीम पैरोल अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा।
अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा डेरा प्रमुख फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में है।
इससे कुछ महीने पहले जनवरी में भी उसे पैरोल दी गई थी।
डेरा प्रमुख को अपनी दो महिला शिष्याओं से बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
भाषा
सिम्मी वैभव
वैभव