Devrani Jethani News/Image Source: IBC24
सीकर: Devrani Jethani News: नीमकाथाना उपखंड के गांव भूदोली में रविवार को एक मार्मिक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। पहले देवरानी की अचानक मौत हुई और उसी सदमे को सहन न कर पाने के कारण कुछ ही देर बाद जेठानी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। यह दृश्य इतना भावुक था कि मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
Devrani Jethani News: परिजनों के अनुसार पतासी देवी (85) का शनिवार को निधन हो गया था। देवरानी के निधन की खबर से जेठानी माली देवी (88) को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच गहरा आत्मीय लगाव था और वे एक-दूसरे के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर पाती थीं। देवरानी की मौत के सदमे को माली देवी सहन नहीं कर सकीं और कुछ समय बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। रविवार को गांव में दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। इस दौरान श्मशान घाट में मौजूद ग्रामीण भावुक हो उठे। कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े और माहौल गमगीन हो गया।
Devrani Jethani News: ग्रामीणों ने बताया कि दोनों महिलाएं धार्मिक प्रवृत्ति की थीं, उनका स्वभाव सरल और सौम्य था तथा वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं। जीवनभर साथ निभाने वाली दोनों बहनों की तरह जुड़ी देवरानी-जेठानी की विदाई ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। अंतिम संस्कार में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी। गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।