धामी ने श्री श्री रविशंकर से भेंट कर लिया उनका आशीर्वाद

धामी ने श्री श्री रविशंकर से भेंट कर लिया उनका आशीर्वाद

धामी ने श्री श्री रविशंकर से भेंट कर लिया उनका आशीर्वाद
Modified Date: March 18, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: March 18, 2026 7:24 pm IST

देहरादून, 18 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि उनकी संस्था ‘आर्ट आफ लिविंग’ विश्व में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ऋषिकेश में हुई इस मुलाकात के दौरान धामी और श्री श्री रविशंकर के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित आध्यात्मिक गुरू की संस्था ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ विश्व में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में संत-महात्माओं का मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाते हैं और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकयता है।

भाषा दीप्ति

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में