देश में चल रहा है तानाशाही रवैया, भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है : खरगे

देश में चल रहा है तानाशाही रवैया, भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है : खरगे

देश में चल रहा है तानाशाही रवैया, भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है : खरगे
Modified Date: January 14, 2024 / 04:21 pm IST
Published Date: January 14, 2024 4:21 pm IST

इंफाल, 14 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तानाशाही रवैया चल रहा है तथा भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है।

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने से पहले खरगे ने यह दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर वोट मांगने आए थे, लेकिन राज्य के लोग जब हिंसा के कारण मुश्किल में आए, तो वह नजर नहीं आए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के जरिये ऊंची उड़ान का हौसला बनाया है।

खरगे ने कहा कि राहुल गांधी चार सिद्धांतों न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मोदी जी वोट मांगने आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुश्किल में आए, तो वह नजर नहीं आए।’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मोदी जी समुद्र के पास घूमते हैं और बैठकर राम राम करते है… मुंह में राम, बगल में छुरी नहीं होनी चाहिए।’

खरगे ने कहा, ‘देश में तानाशाही रवैया चल रहा है। वो लोग भी चुनकर आए हैं, हम भी चुनकर आए हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है।’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फासीवाद को रोकने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं।

भाषा हक शोभना दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में