Digha Jagannath Temple News: ममता बनर्जी के एक और जिद पर सुवेंदु सरकार ने किया चोट.. इस मंदिर के नाम से हटाया ‘धाम’ शब्द.. ओड़िशा सरकार जताती रही थी गहरी आपत्ति

Ads

Digha Jagannath Temple Naming Controversy: ओडिशा की आपत्ति के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम से धाम शब्द हटाया।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 07:49 PM IST

Digha Jagannath Temple Naming Controversy || Image- Instagram File

HIGHLIGHTS
  • दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम से हटाया जाएगा ‘धाम’ शब्द।
  • ओडिशा सरकार ने ‘जगन्नाथ धाम’ नाम पर जताई थी आपत्ति।
  • संबित पात्रा ने फैसले को श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान बताया।

नबान्ना: पश्चिम बंगाल के दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर के नाम को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। (Digha Jagannath Temple Naming Controversy) राज्य सरकार ने मंदिर के नाम से “धाम” शब्द हटाने का फैसला किया है। यह फैसला ओडिशा सरकार की आपत्ति के बाद लिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ओडिशा सरकार ने जताई थी आपत्ति

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखकर दीघा के मंदिर के नाम में “जगन्नाथ धाम” शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि “धाम” शब्द पारंपरिक रूप से पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। यह पत्र पुरी सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल सरकार तक पहुंचाया।

‘धाम’ शब्द हटेगा, पूजा जारी रहेगी

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर में पूजा-पाठ पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन इसके नाम से “धाम” शब्द हटा दिया जाएगा। (Digha Jagannath Temple Naming Controversy) उन्होंने कहा कि यह परिसर एक सांस्कृतिक केंद्र और मंदिर के रूप में कार्य करता रहेगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने लोगों की भावनाओं का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

संबित पात्रा ने जताया आभार

पुरी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ओडिशा के लोगों को जगन्नाथ मंदिरों के निर्माण या प्रचार से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन “धाम” शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति थी। उन्होंने “धाम” शब्द हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ओडिशा, पुरी और देशभर के सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान बताया।

गौरतलब है कि करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बने दीघा जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन 30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। (Digha Jagannath Temple Naming Controversy) 20 एकड़ में फैला यह मंदिर पुरी के 12वीं शताब्दी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। उद्घाटन के बाद से ही इसके नाम को लेकर विवाद जारी था।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

Q1. दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम से ‘धाम’ शब्द क्यों हटाया गया?

A: ओडिशा सरकार ने ‘जगन्नाथ धाम’ नाम पर धार्मिक और पारंपरिक आधार पर आपत्ति जताई थी।

Q2. ओडिशा सरकार की मुख्य आपत्ति क्या थी?

A: उनका कहना था कि ‘धाम’ शब्द पारंपरिक रूप से केवल पुरी जगन्नाथ मंदिर के लिए है।

Q3. क्या ‘धाम’ शब्द हटने के बाद मंदिर की गतिविधियां प्रभावित होंगी?

A: नहीं, मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी।