दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए

Ads

दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए

  •  
  • Publish Date - April 7, 2024 / 08:59 PM IST,
    Updated On - April 7, 2024 / 08:59 PM IST

देहरादून, सात अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल ने रविवार को अपने समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

राज्य भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अग्रवाल तथा उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई ।

इस मौके पर हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचद्र अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा विधायक मौजूद रहे ।

भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ।

अग्रवाल प्रदेश की एनडी तिवारी तथा हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हाल में कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भी उन्हें स्थान दिया गया था।

हांलांकि, सूची जारी होने के एक दिन बाद शनिवार को उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था ।

भाषा दीप्ति दीप्ति रंजन

रंजन