नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़े गए नाइजीरिया के पांच नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी ने निर्वासित करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने एक बयान में बताया कि फरवरी के महीने में उत्तम नगर थाने और स्वापक रोधी प्रकोष्ठ ने नाइजीरिया के कुल पांच नागरिकों को पकड़ा।
सिंह के मुताबिक, पांचों के पास भारत में रहने का वैध वीजा नहीं था जिसके बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया गया जिसने उन्हें निर्वासित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्हें निरुद्ध केंद्र भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस को लगातार खुफिया जानकारी मिल रही थी कि देश में अवैध रूप से विदेशी नागरिक रह रहे हैं, जिसके बाद उनकी धर-पकड़ शुरू की गई।
भाषा नोमान
नोमान पवनेश
पवनेश