मणिपुर के पुलिस महानिदेशक ने सीमावर्ती जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

मणिपुर के पुलिस महानिदेशक ने सीमावर्ती जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

मणिपुर के पुलिस महानिदेशक ने सीमावर्ती जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
Modified Date: July 25, 2026 / 10:07 am IST
Published Date: July 25, 2026 10:07 am IST

इंफाल, 25 जुलाई (भाषा) मणिपुर के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सीमावर्ती तेंगनौपाल जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के दौरान राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने, मादक पदार्थ रोधी कार्रवाई तेज करने तथा अवैध हथियार एवं गोला-बारूद बरामद करने पर जोर दिया। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, सिंह ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान सीमावर्ती जिले में शांति स्थापित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच करीबी समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पुलिस महानिदेशक ने बाद में सीमावर्ती शहर मोरेह में तमिल, कुकी और नेपाली समुदायों समेत विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों तथा नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों से बातचीत की।

उन्होंने असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस कमांडो के कमांडेंट तथा अधिकारियों के साथ भी बैठक की और मौजूदा सुरक्षा स्थिति, अभियानगत तैयारियों, सीमा प्रबंधन एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की।

बयान में कहा गया कि पुलिस महानिदेशक ने बाद में मोरेह में गेट संख्या एक और गेट संख्या दो का दौरा कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पारगमन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बलों की तैनाती की समीक्षा की।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में