Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 28000 रुपये का दिवाली बोनस, इस कंपनी ने सैलरी बढ़ाने और बोनस की घोषणा की
Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 28000 रुपये का दिवाली बोनस, इस कंपनी ने सैलरी बढ़ाने और बोनस की घोषणा की
Diwali 2021
नई दिल्ली: Salary Hike: दिवाली से पहले एक सरकारी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस (Diwali Bonus) देने की घोषणा की है। दिवाली (Diwali 2021) पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (MOIL) ने अपने हर कर्मचारी को 28000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, कंपनी ने सैलरी में रिवीजन का भी फैसला किया है। केंद्रीय स्टील मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के टेक्सास में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल
महाराष्ट्र के नागपुर की कंपनी के दूसरे वर्टिकल शाफ्ट, चिकला माइन और विभिन्न अन्य प्रतिष्ठानों के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की गई है, केंद्रीय स्टील मंत्री ने कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए 28,000 रुपये के बोनस की घोषणा की, जिसका भुगतान दिवाली 2021 से पहले किया जाएगा। कंपनी की तरफ से एक प्रेस नोट भी जारी कर कहा गया कि वेतन संशोधन 10 साल के लिए किया गया है। यह एक अगस्त, 2018 से 31 जुलाई, 2027 तक प्रभाव में रहेगा और इससे कंपनी के लगभग 5,800 कर्मचारियों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ें : अमित शाह ने अहमदाबाद-गांधीनगर राजमार्ग पर एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया
गौरतलब है कि दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने भी अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है, इस ऐलान के बाद, अब केंद्रीय कर्मचारियों को 28 की जगह 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागू होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Facebook


