द्रमुक ने सहयोगी डीएमडीके को राज्यसभा की एक सीट आवंटित की

Ads

द्रमुक ने सहयोगी डीएमडीके को राज्यसभा की एक सीट आवंटित की

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 09:54 PM IST

चेन्नई, तीन मार्च (भाषा) तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक ने मंगलवार को अपने सहयोगी दल डीएमडीके को एक राज्यसभा सीट आवंटित की और विधानसभा सीटों की घोषणा वार्ता के बाद की जाएगी। दोनों दलों ने यह बात कही।

द्रमुक के साथ चुनावी समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद डीएमडीके नेता एलके सुधीश ने यहां पत्रकारों से कहा कि डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा करेंगी।

इस संबंध में द्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन और डीएमडीके कोषाध्यक्ष एलके सुधीश के बीच हुई बातचीत के बाद डीएमडीके को एक राज्यसभा सीट आवंटित की गई है।

स्टालिन और सुधीश द्वारा चुनावी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के समय द्रमुक और डीएमडीके दोनों दलों के नेता उपस्थित थे।

तमिलनाडु से राज्यसभा की छह रिक्त सीटों में से द्रमुक चार और मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक दो सीट जीत सकता है।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव