द्रमुक पुडुचेरी में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

Ads

द्रमुक पुडुचेरी में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 07:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

चेन्नई, 13 मार्च (भाषा) द्रमुक ने शनिवार को पुडुचेरी की 13 विधानसभा सीटों की सूची जारी की जिन पर वह चुनाव लडे़गी। द्रमुक ने इन सीटों के लिए 12 उम्मीदवारों का ऐलान भी किया है।

पुडुचेरी में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

पार्टी ने एक बयान जारी कर उरुलायनपेट्टयी, मुदलियारपेट्टई और राज भवन समेत 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें कहा गया है कि बागुर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

भाषा यश पवनेश

पवनेश