द्रमुक साबित करेगा पार्टी और मुख्यमंत्री स्टालिन ही असली विजेता हैं : उदयनिधि
द्रमुक साबित करेगा पार्टी और मुख्यमंत्री स्टालिन ही असली विजेता हैं : उदयनिधि
धर्मपुरी, (तमिलनाडु), 31 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कोई भी विरोधी पार्टी खड़ी हो, द्रमुक यह साबित करेगा कि पार्टी और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ही असली विजेता हैं।
उदयनिधि ने अन्नाद्रमुक पर प्रदेश में भाजपा का आधार तैयार करने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनाव आत्म-सम्मान की भूमि तमिलनाडु और दिल्ली की टीम के बीच मुकाबला है।
पप्पिरेड्डिपट्टी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने कहा, ‘‘चुनाव में हमारे खिलाफ कितनी भी टीमें क्यों न हों, हम साबित करेंगे कि द्रमुक और हमारे मुख्यमंत्री एम के स्टालिन असली विजेता हैं।’’
उन्होंने जनता से पूछा, ‘‘क्या आप साबित करेंगे कि द्रमुक और हमारे मुख्यमंत्री विजेता हैं? क्या आप यह करेंगे? क्या आप साबित करेंगे कि आत्म-सम्मान की भूमि तमिलनाडु हमेशा दिल्ली के नियंत्रण से बाहर रहे और राज्य में किसी भी आज्ञाकारी समूह के लिये कोई जगह नहीं है।’’
इस पर इस पर वहां मौजूद लोगो ने जोर से ‘हां’ कह कर जवाब दिया।
भाषा रंजन नरेश
नरेश

Facebook


