नोएडा में एक घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या

Ads

नोएडा में एक घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 09:53 PM IST

नोएडा (उप्र), 26 मार्च (भाषा) नोएडा में बीटा- दो थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय एक घरेलू सहायिका ने अपनी मालिक के घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राखी एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां घरेलू काम करती थी तथा उसने बृहस्पतिवार को अपने मालिक के घर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी ।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार