Donate For Desh: नईदिल्ली। कांग्रेस को बीते दिनों हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चंदा जुटाने के लिए कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से एक अभियान शुरू किया। लेकिन कहा जा रहा है कि इस अभियान से अब कॉन्ग्रेस की जगह भाजपा के लिए चंदा इकट्ठा हो रहा है। इस पर लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस के मजे ले रहे हैं। लोगों की मानें तो कांग्रेस के साथ ‘मोये-मोये’ हो गया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस अभियान का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ (Donate For Desh) रखा है, लेकिन इस नाम से वेबसाइट खोलने पर भाजपा को चंदा देने का पेज खुल रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति Donatefordesh.Org वेबसाइट को खोलता है तो इस पर भाजपा को चंदा देने का पेज खुलता है। यहाँ नाम, मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी देकर भाजपा को चंदा देने का फॉर्म खुलता है। इसके अलावा Donatefordesh.Com और Donatefordesh.in भी कांग्रेस नहीं ले पाई।
अब सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस से मजे ले रहे हैं कि वह जिस नाम से अभियान चला रहे हैं उस नाम की सारी वेबसाइट पहले ही किसी ने खरीद ली। एक वेबसाइट तो भाजपा ने ही खरीद ली और कॉन्ग्रेस के चंदा एकत्रीकरण अभियान से अपने लिए चंदा लेना चालू कर दिया है। लोगों ने इसे कॉन्ग्रेस के आईटी विभाग की विफलता करार दे रहे हैं। धीरज साहू को सामने रखकर लोग यह भी कर रहे हैं कि कॉन्ग्रेस पैसा तो देश के नाम पर माँग रही है लेकिन तिजोरियाँ खुद की भर रही है।
Congress launches #DonateForDesh campaign but fails to book important domain. BJP bought it & redirected it on their website
Check out 👉 https://t.co/EzdIREg5YC pic.twitter.com/uiWRqOhU4q— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 18, 2023
https://twitter.com/shashank_ssj/status/1736663346445967766
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार, 18 दिसंबर को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले “डोनेट फॉर देश” (donateinc.in) क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। नेटिज़ेंस ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल ने सबसे सस्ता टॉप-लेवल डोमेन (TLD) यानी Donateinc.in चुना। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने कथित तौर पर donatefordesh.com और donatefordesh.org डोमेन नाम खो दिए क्योंकि वे महत्वपूर्ण डोमेन बुक करने में विफल रहे। donatefordesh.com ऑपइंडिया सपोर्ट पर रीडायरेक्ट करता है जबकि donatefordesh.org बीजेपी डोनेशन पेज पर रीडायरेक्ट करता है।
हालाँकि बता दें कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस को बीते कुछ सालों में चंदा नहीं मिला । एक आंकड़े के मुताबिक कांग्रेस को 2021-22 में ₹95 करोड़ इलेक्टोरल बांड के जरिए चंदा मिला था। इसके अलावा कांग्रेस ने यह सितम्बर 2023 में घोषणा की थी कि उसके पास लगभग ₹700 करोड़ की सम्पत्ति है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से चंदा इकट्ठा करेगी। कांग्रेस 28 दिसम्बर, 2023 को स्थापना के 138 साल पूरे कर रही है। इसीलिए कॉन्ग्रेस ने अपने समर्थकों से ₹138 के गुणक में पैसा देने की अपील की है। कॉन्ग्रेस ने अपने जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं से ₹1380 देने की अपील की है। इसके लिए अभियान की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है और उन्होंने खुद पार्टी को ₹1.38 लाख चंदा दिया है। कांग्रेस 28 दिसम्बर, 2023 तक यह अभियान ऑनलाइन चलाएगी, इसके बाद इसके कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे। हालाँकि, ऑनलाइन अभियान के पहले ही उनके नाम का डोमेन (वेबसाइट का नाम) किसी और ने खरीद लिया जिसे लेकर सोशल मीडिया में ‘मोये-मोये’ हो रहा है।