अहमदाबाद में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए ड्राइव-थ्रु केंद्र शुरू हुआ

Ads

अहमदाबाद में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए ड्राइव-थ्रु केंद्र शुरू हुआ

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 08:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

अहमदाबाद, 27 मई (भाषा) अहमदाबाद नगर निकाय ने 18 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के लोगों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को यहां पर ड्राइव-थ्रु टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की।

इस केंद्र की शुरुआत आज सुबह जीएमडीसी ग्राउंड में हुई जिसके बाद अपने-अपने वाहनों में सवार कई लोग यहां टीका लगवाने आए।

अहमदाबाद नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह केंद्र अपोलो अस्पताल के साथ मिलकर सार्वजनिक निजी साझेदारी में शुरू किया गया है। तथा यहां के लिए टीके की शीशियों और कर्मचारियों से लेकर सभी प्रकार के संसाधनों का बंदोबस्त अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया जाएगा।

निकाय की ओर से बताया गया कि टीका लगवाने के लिए पहले से समय लेने की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों के वहां पर पहुंचने पर ही उनका पंजीयन करवा दिया जाएगा।

यहां प्रतिदिन एक हजार लोगों के टीकाकरण करने की व्यवस्था है।

भाषा

मानसी शाहिद

शाहिद