नियोक्ता के 14वीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर ड्राइवर ने आत्महत्या की

Ads

नियोक्ता के 14वीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर ड्राइवर ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - January 18, 2023 / 12:10 AM IST,
    Updated On - January 18, 2023 / 12:10 AM IST

गुरुग्राम (हरियाणा), 17 जनवरी (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम जिले की पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 45 वर्षीय एक ड्राइवर ने 14वीं मंजिल पर स्थित अपने नियोक्ता के फ्लैट की बालकनी से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सुनिल कुमार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का रहने वाला था और राजीव भार्गव के यहां काम करता था। भार्गव डीएलएफ फेज-4 में स्थित रचमंड पार्क सोसायटरी में पत्नी के साथ रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न 11:45 बजे की है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

भार्गव ने पुलिस को बताया कि कुमार पिछले 22 साल से उनके लिए काम करता था और उनके फ्लैट में बने सहायकों के क्वार्टर में रहता था। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से कुमार अवसादग्रस्त था।

पुलिस ने कहा, मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

भाषा अर्पणा पारुल

पारुल