सड़क हादसे में चालक की मौत, क्लीनर गंभीर रूप से घायल

Ads

सड़क हादसे में चालक की मौत, क्लीनर गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - September 4, 2021 / 10:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नोएडा, चार सितंबर (भाषा) थाना बादलपुर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर के अंदर फंसे क्लीनर को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को थाना बादलपुर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कैंटर में सवार चालक दिनेश निवासी जनपद करनाल हरियाणा तथा क्लीनर सागर निवासी जनपद करनाल हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर के अंदर फंसे क्लीनर सागर को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि चालक दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. नीरज

नीरज