केरल में सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत

केरल में सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत

केरल में सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत
Modified Date: March 21, 2024 / 10:47 am IST
Published Date: March 21, 2024 10:47 am IST

मलप्पुरम (केरल), 21 मार्च (भाषा) जिले के चांगरामकुलम के पास एक पुल पर केरल राज्य परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस से टकराने के बाद एक वाहन के 50 वर्षीय चालक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे घटी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक उसके अंदर फंस गया था और उसे निकालने में कुछ समय लग गया।

पुलिस के अनुसार, बस में सवार 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में