IBC24 Dhanvantari Samman 2026: छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों को IBC24 का नमन, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने धनवंतरी सम्मान से किया सम्मानित, साझा किए बचपन के भी अनुभव

छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों को IBC24 का नमन, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने धनवंतरी सम्मान से किया सम्मानित, IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Actress Huma Qureshi

IBC24 Dhanvantari Samman 2026: छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों को IBC24 का नमन, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने धनवंतरी सम्मान से किया सम्मानित, साझा किए बचपन के भी अनुभव

IBC24 Dhanvantari Samman 2026

Modified Date: July 18, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: July 17, 2026 10:16 pm IST

रायपुरः IBC24 Dhanvantari Samman 2026 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अग्रणी समाचार चैनल IBC24 ने अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर शुक्रवार को ‘धनवंतरी सम्मान’ का आयोजन किया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। उन्होंने एक-एक कर 32 डॉक्टरों को धनवंतरी सम्मान से सम्मानित किया।

IBC24 Dhanvantari Samman 2026 सम्मान समारोह से पहले IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ अलग-अलग विषयों को लेकर बातचीत की। इस दौरान हुमा कुरैशी ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अपने निजी जीवन के विषयों को साझा किया। एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे उनके बचपन को लेकर रोचक सवाल किया तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मम्मी की तरफ की सभी कजिन बहनें डॉक्टर हैं। वह बचपन में एकदम बदमाश बच्चा हुआ करती थीं, जबकि उनके ननिहाल की बाकी बहनें बहुत ही तमीज और अदब वाली थीं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह बचपन में पढ़ाई-लिखाई में कुछ खास नहीं थीं, वह पढ़ने में ठीक-ठाक तो थीं, लेकिन इतनी अच्छी नहीं थीं कि डॉक्टर बन सकें। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुमा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मजदूरों की तरह काम करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि जब वो बहुत ज्यादा थक जाती है या इरिटेड होती है तब वह बहुत हंसती है। हंसने से उनकी परेशानी और थकान दूर हो जाती है।

‘समझ और संवेदना हर नेताओं का जरूरी गुण’ : हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी से जब राजनेताओं की काबिलियत और उनमें जरूरी गुण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका खुलकर और बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नेताओं को लोगों की समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए। सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर का ज्ञान नेताओं को होना चाहिए। नेताओं के पास समय होना चाहिए कि वे आम लोगों के साथ रहें। उनकी समस्याओं, जरूरतों को समझें। नेताओं में दूसरी सबसे जरूरी चीज उनमें सामाजिक न्याय के प्रति गहरी समझ और संवेदना होनी चाहिए। अगर आपको सही और गलत के बीच भेद नहीं कर पाता तो आप एक अच्छे राजनेता नहीं हो सकते।

इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

क्र. अस्पताल/संस्थान सम्मान प्राप्तकर्ता
1 ITSA हॉस्पिटल  सुनील बलानी – मैनेजिंग डायरेक्टर
2 श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, भिलाई आई. पी. मिश्रा – चेयरमैन
3 एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल तपानी घोष – फैसिलिटी डायरेक्टर, डॉ. सुनील धर्माणी – सीनियर कंसल्टेंट एवं क्लीनिकल लीड (नेफ्रोलॉजी)
4 अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना डॉ. एन. के. अग्रवाल – चेयरमैन, डॉ. अभिषेक अग्रवाल – डायरेक्टर
5 श्री नारायणा हॉस्पिटल डॉ. प्रीतम अग्रवाल – डायरेक्टर, डॉ. राम खेमका – डायरेक्टर
6 डीवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल, पत्थलगांव (जशपुर) डॉ. विकास गर्ग, मेघा अग्रवाल – डायरेक्टर
7 मेडीशाइन हॉस्पिटल, रायपुर डॉ. सुशील शर्मा – मैनेजिंग डायरेक्टर, कात्यानी शर्मा – डायरेक्टर, डॉ. संजय अग्रवाल – पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ
8 सोहम हॉस्पिटल, महासमुंद डॉ. युगल चंद्राकर – डायरेक्टर, डॉ. सोमी चंद्राकर – स्त्री रोग विशेषज्ञ
9 अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, रायपुर डॉ. आशुतोष दास शर्मा – चीफ कंसल्टेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), नागेश शिंदे – डायरेक्टर, डॉ. मौलिश रेड्डी – कंसल्टेंट (न्यूक्लियर मेडिसिन)
10 मां शारदा केयर हॉस्पिटल, वाड्रफनगर डॉ. नीरज सचान – डायरेक्टर
11 रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर सुकुमार दास, मार्केटिंग हेड
12 दूरबीन एडवांस हॉस्पिटल डॉ. कल्पना बरिहा – डायरेक्टर, डॉ. यतेंद्र नाथ सिंह – डायरेक्टर
13 संजीवनी नर्सिंग होम, रायगढ़ पुरुषोत्तम अग्रवाल – डायरेक्टर
14 बोन एंड जॉइंट अर्थराइटिस क्लिनिक डॉ. अंकुर सिंघल – डायरेक्टर, डॉ. अदिति सिंघल – डायरेक्टर
15 चंडी हॉस्पिटल, बागबाहरा डॉ. अशोक सिन्हा – डायरेक्टर, डॉ. मनोज सिन्हा – एम.डी. फिजिशियन, डॉ. विकास लखमनिया – एम.एस. (ऑर्थो)
16 मेडलाइफ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. विकास अग्रवाल – डायरेक्टर, डॉ. बरखा अग्रवाल
17 जिला स्वास्थ्य विभाग, सारंगढ़ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव – CMHO
18 श्री अमृतम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. अमित मुखर्जी – डायरेक्टर, डॉ. सुनील मल्ल – डायरेक्टर, डॉ. विनोद लालवानी – डायरेक्टर
19 एस.आर.पी.आर. हॉस्पिटल, सूरजपुर अमित कुमार – डायरेक्टर
20 सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सुदामा पटेल – जनरल मैनेजर, अनिशा पटेल
21 लाइफकेयर स्कैन एंड रिसर्च प्रा. लि., भिलाई-दुर्ग डॉ. मनीष पारख – फाउंडर एवं चेयरमैन (मेघ गंगा ग्रुप)
22 वृंदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. केदारनाथ देवांगन – डायरेक्टर, डॉ. निधि देवांगन – डायरेक्टर
23 बालको मेडिकल सेंटर, अटल नगर (नवा रायपुर) डॉ. भावना सिरोही – मेडिकल डायरेक्टर
24 डॉ. बत्रा’स (रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई फ्रेंचाइज़ी) संजीव बोथरा – चेयरमैन, नेहा बोथरा – CEO (ब्लूस्कोप मिनरल)
25 गायत्री हॉस्पिटल, नवागढ़  पी.सी. आडिल – डायरेक्टर, डॉ. बिशाखा डे – गायनोकोलॉजिस्ट, डॉ. नितिन टहलियानी – रेडियोडायग्नोसिस
26 कृष्णा हॉस्पिटल, कुम्हारी (भिलाई) डॉ. दिनेश छत्री – डायरेक्टर, डॉ. जय कुमार पटेल – डायरेक्टर, डॉ. संगीता पात्रे – डायरेक्टर, रचिता रानी छत्री – मैनेजिंग डायरेक्टर
27 गौतम हॉस्पिटल, भानुप्रतापपुर डॉली गौतम – मैनेजिंग डायरेक्टर
28 साध्य पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, अंबिकापुर डॉ. शेखर यादव – डायरेक्टर
29 बायोम स्पैजिरिक्स प्राइवेट लिमिटेड डॉ. नीलेश थावरे – मैनेजिंग डायरेक्टर, निधि थावरे – डायरेक्टर
30 गंगा लाइफ केयर हॉस्पिटल, बलौदाबाजार डॉ. डी. प्रसाद – डायरेक्टर, डॉ. पवन कुमार – एम.डी. फिजिशियन, डॉ. गंगा बंजारे – जनरल फिजिशियन
31 अपैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कुम्हारी डॉ. अविनाश गुप्ता – डायरेक्टर, डॉ. सुधांशु शिंघरौल – डायरेक्टर, डॉ. सिद्धार्थ पाटनवार – डायरेक्टर, डॉ. एम.पी. आदित्य – डायरेक्टर
32 माँ अम्बे नर्सिंग होम, किरोड़ीमल नगर (रायगढ़) डॉ. भानु पटेल – डायरेक्टर, डॉ. माधुरी पटेल – डायरेक्टर

डॉक्टरों ने रखे अपने विचार (IBC24 Dhanvantari Samman 2026)

सम्मान समारोह के शुरुआती दौर में डॉक्टरों के तीन अलग-अलग पैनलों ने विभिन्न विषयों को लेकर अपने विचार साझा किए। चंडी हॉस्पिटल बागबाहरा के डॉ. विकास खमीनिया, आर.पी.आर. हॉस्पिटल सूरजपुर के डॉ. दीपक कुमार सिंह, मां शारदा केयर हॉस्पिटल वाड्रफनगर के डायरेक्टर डॉ. नीरज सचान और डॉ. सुनील धर्मानी ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और गंभीर बीमारियों के इलाज पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। वहीं सोहम हॉस्पिटल क्रिटिकल केयर एंड चेस्ट स्पेशलिस्ट के डायरेक्टर डॉ. युगल चंद्राकर, वंदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चेस्ट एंड एलर्जी सेंटर रायपुर के डायरेक्टर व पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एंड स्लीप एप्निया स्पेशलिस्ट डॉ. केदारनाथ देवांगन, श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के ऑर्थोपेडिक, स्पोर्ट्स इंजरी एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रीतम अग्रवाल और ITSA हॉस्पिटल रायपुर के कंसलटेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अक्षत जैन ने कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की समस्याओं के प्रति जागरूक किया। मकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे, बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल, ITSA हॉस्पिटल रायपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार कोहत और श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल रायपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील बजाज ने ब्रेन स्ट्रोक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।