राजस्थान के कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी

राजस्थान के कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी

राजस्थान के कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी
Modified Date: February 7, 2024 / 01:14 pm IST
Published Date: February 7, 2024 1:14 pm IST

जयपुर, सात फरवरी (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में जैसलमेर में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। जैसलमेर के अलावा बीकानेर जिले में भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। सबसे अधिक दो मिलीमीटर बारिश जैसलमेर में दर्ज की गई।

इसके साथ ही संगरिया में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, पिलानी में 6.5 डिग्री, सीकर और करौली में सात डिग्री, फतेहपुर में आठ डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.4 डिग्री और चुरू में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, अजमेर सहित कई जिलों में गर्जन और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी जयपुर में बुधवार को हल्के बादल छाये रहे और रात को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा पृथ्वी नरेश खारी

खारी


लेखक के बारे में