पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, हेरोइन बरामद

पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, हेरोइन बरामद

पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, हेरोइन बरामद
Modified Date: September 29, 2024 / 02:55 pm IST
Published Date: September 29, 2024 2:55 pm IST

चंडीगढ़, 29 सितंबर (भाषा) पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ हुआ है और छह किलोग्राम हेरोइन तथा 60 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘एसएसओसी अमृतसर ने सीमा पार से हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और छह किलोग्राम हेरोइन, 67 कारतूस, दो मैगजीन तथा छहफोन बरामद किए हैं।’’

डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

भाषा प्रीति रंजन

रंजन


लेखक के बारे में