देशभर में दवाओं की बिक्री रही बंद, बिक्री को लेकर नियम सख्त करने का विरोध
देशभर में दवाओं की बिक्री रही बंद, बिक्री को लेकर नियम सख्त करने का विरोध
दवाओं की बिक्री को लेकर सख्त नियमों के विरोध में मंगलवार को पूरे देश में दवाई की दुकानें बंद रहीं. AIOCD यानि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के मुताबिक उन्होंने सरकार को सख्त नियम के खिलाफ प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन इसे सुना नहीं गया. लिहाज़ा एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। AIOCD के मुताबिक उन्हे दवाओं की बिक्री से संबंधित सभी जानकारी एक पोर्टल पर डालने को कहा गया है, जो मौजूदा ढांचे में संभव नहीं है. AIOCD के बुलावे पर रायपुर और जगदलपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मेडिकल शॉप बंद रही. जिसकी वजह से लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. दुकानदार ऑनलाइन फार्मेसी का भी विरोध कर रहे हैं। विक्रेताओं की मानें तो ऑनलाइन फार्मेसी से उनके व्यवसाय को नुकसान होगा, साथ ही दवाइयों के गलत इस्तेमाल और नकली दवाओं की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मेडिकल स्टोर्स बंद रहें। हालांकि राहत की बात ये है, कि सरकारी और निजी अस्पतालों के परिसर में संचालित दवा दुकानों को बंद के दायरे से अलग रखा गया था।

Facebook


