असम में 23 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद

Ads

असम में 23 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद

  •  
  • Publish Date - February 28, 2023 / 12:41 AM IST,
    Updated On - February 28, 2023 / 12:41 AM IST

दीफू/गुवाहाटी, 27 फरवरी (भाषा) असम में 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक संजीव सैकिया ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर राज्य पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक संयुक्त दल ने नगालैंड की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के पास से पांच किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

उन्होंने बताया कि बस को बोकाजन इलाके में रोका गया और इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के सिवान जिले के मूल निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।

जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में गुवाहाटी में आठ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल