असम में तीन करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

Ads

असम में तीन करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 24, 2025 / 06:03 PM IST,
    Updated On - June 24, 2025 / 06:03 PM IST

गुवाहाटी, 24 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कछार जिले से तीन करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कछार जिला पुलिस ने आईएसबीटी सिलचर के पास दो वाहनों को रोका और उनमें से 576.58 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों में सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

शर्मा ने कहा, ‘सख्त कार्रवाई, स्पष्ट संदेश’।

भाषा राखी नरेश

नरेश