दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Ads

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 02:55 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से चार करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम से अधिक संदिग्ध मारिजुआना बरामद किया है। साथ ही कथित तौर पर यह खेप लेने आए एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्री 12 मई को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था और ‘‘उसके बारे में मौजूद जानकारी के आधार पर’’ उसे रोका गया।

यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने गुलाबी-सुनहरे रंग के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई हरे रंग के मादक पदार्थ से भरी चार पॉलीथिन बरामद कीं, जो ‘‘संदिग्ध रूप से गांजा/मारिजुआना हो सकता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 4,024 ग्राम है और अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.024 करोड़ रुपये आंकी गई है।’’

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जो इस प्रतिबंधित खेप को लेने आया था।

बयान के अनुसार, दोनों को 12 मई को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

भाषा गोला मनीषा शोभना

शोभना