डीयू ने छात्र संघ चुनाव के लिए बढ़ाई सुरक्षा, परिसरों में लगाए 600 नए निगरानी कैमरे

डीयू ने छात्र संघ चुनाव के लिए बढ़ाई सुरक्षा, परिसरों में लगाए 600 नए निगरानी कैमरे

डीयू ने छात्र संघ चुनाव के लिए बढ़ाई सुरक्षा, परिसरों में लगाए 600 नए निगरानी कैमरे
Modified Date: August 19, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: August 19, 2026 4:16 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन ने आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नॉर्थ और साउथ कैंपस तथा ढाका छात्रावास में करीब 600 नए निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) लगाए गए हैं।

डीयू के प्रॉक्टर मनोज सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहा है और उन्होंने छात्र संगठनों को चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर नामांकन रद्द किया जा सकता है और गंभीर मामलों में चुनाव भी रद्द किए जा सकते हैं।

चुनाव संबंधी कानून-व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा के दौरान सिंह ने कहा, ‘‘हम लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे।’’

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छपी हुई प्रचार सामग्री के परिसर में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। प्रत्याशियों को केवल तय की गई ‘‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’’ पर ही हाथ से बने पोस्टर लगाने की अनुमति दी गई है।

प्रॉक्टर ने बताया कि विश्वविद्यालय को अब तक दीवारों पर लिखावट या उन्हें खराब किए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने वाली टीमें लगातार पूरे कैंपस में गश्त कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे परिसर में बाहरी लोगों को न लाएं, और यदि वाहन चुनाव नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, तो संबंधित प्रत्याशी का नामांकन तुरंत रद्द किया जा सकता है।

चुनाव के दौरान परिसरों के आसपास गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय, दिल्ली पुलिस और यातायात अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहा है।

सिंह ने चेतावनी दी कि चुनाव गतिविधियों के नाम पर छात्रों को ‘अम्यूजमेंट पार्क’ या सिनेमाघर ले जाने के लिए बसें किराए पर लेने वाले छात्र संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव 18 सितंबर को होंगे और मतों की गिनती अगले दिन होगी।

भाषा सुमित शफीक

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में