CAA को लेकर मोदी ने कहा कांग्रेस, पढ़े लिखे नक्सली -अर्बन नक्सल, अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा
CAA को लेकर मोदी ने कहा कांग्रेस, पढ़े लिखे नक्सली -अर्बन नक्सल, अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा
नई दिल्ली | पूरे देश में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष इस कानून का कड़ा विरोध कर रहा है, वहीं आम लोगों में भी इस कानून को लेकर डर है। जिसको लेकर केन्द्र सरकार ने साफ किया है कि भारत के नागरिक को इस कानून से डरने का जरुरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित बीजेपी की मेगा रैली में नागरिकता कानून का जिक्र किया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें- राम वनगमन पर्यटन परिपथ कार्य का शुभारंभ, प्रथम चरण में सीतामढ़ी, हरचौका, रामगढ़ का जीर्णोधार
कुछ राजनीतिक दल फैला रहे है अफवाहें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी हाल में जो संसद का सत्र समाप्त हुआ जिसमें एक महत्वपूर्ण बिल पास हुआ- सिटिजनशिप अमेंडमेंट कानून। लेकिन इस कानून के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, भावनाओं को भड़का रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं उनसे जानना चाहता हूं, क्या जब हमने दिल्ली की सैकड़ों कॉलोनियों को वैध करने का काम किया, तो किसी से पूछा क्या कि आपका धर्म है, आपकी आस्था किस तरफ है, आप किस पार्टी के समर्थक हैं।
पढ़ें- लोकवाणी में इस बार “सेवा का एक साल” पर होगी बात, 23 से 25 दिसम्बर त.
देश को बांटने की राजनीति करने वाले देश की जनता से झूठ बोल रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को बांटने की राजनीति करने वाले दलों से कि आप क्यों देश की जनता से झूठ बोल रहे हैं, उन्हें भड़का रहे हैं। पिछले पाँच साल में हमारी सरकार ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर बनाकर दिए हैं। हमने किसी से नहीं पूछा कि आपका क्या धर्म है? फिर क्यों कुछ लोग झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं, देश को गुमराह कर रहे हैं। आज जो ये लोग कागज-कागज, सर्टिफिकेट-सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि हमने गरीबों की भलाई के लिए इन योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं।
पढ़ें- प्रेम संबंध खत्म करने पर प्रेमी के परिजनों पर युवती को जिंदा जलाने …
NRC के लिए सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज जो ये लोग कागज-कागज, सर्टिफिकेट-सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि हमने गरीबों की भलाई के लिए इन योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं। वरना पहले तो ये होता था कि सरकार की योजना शुरू होने पर लाभार्थियों को तमाम तरह की तिकड़ में लगानी पड़ती थीं, यहां-वहां चक्कर काटने पड़ते थे ताकि सरकारी लिस्ट में नाम जुड़ जाये। हमने ये सब बंद करा दिया। हमने तय किया की हर योजना का लाभ हर ग़रीब को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का ट्वीट, ‘मैं हिन्दू हूं,…
भारत को दुनिया भर में बदनाम करने की साजिश क्यों?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ एश्योरेंस स्कीम आज भारत में चल रही है। इस योजना ने देश के 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों को, 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है। राजनीतिक स्वार्थ के कारण, यहां की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू नहीं की इस योजना में तो किसी से नहीं पूछा जा रहा कि पहले आप अपना धर्म बताइए, फिर आपका इलाज शुरू किया जाएगा। फिर ऐसे झूठे आरोप क्यों, इस तरह के आरोपों के बहाने, भारत को दुनिया भर में बदनाम करने की साजिश क्यों?
ये भी पढ़ें: 31 दिसंबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, नही किया तो होंगे परेशान
देश को अराजकता और डर के माहौल में धकेलने की नापाक कोशिश
पीएम ने कहा कुछ लोगों ने दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों को अराजकता और डर के माहौल में धकेलने की नापाक कोशिश की है, साजिश की है। जिन पुलिसवालों पर आप पत्थर बरसा रहें हैं, उन्हें जख्मी करके आपको क्या मिलेगा? आज़ादी के बाद 33 हजार से ज्यादा पुलिसवालों ने, शांति के लिए, आपकी सुरक्षा के लिए शहादत दी है। पीएम मोदी ने बोला झूठ बेचने वाले, अफवाह फैलाने वाले इन लोगों को पहचानने की ज़रूरत है। ये दो तरह के लोग हैं। एक वो लोग जिनकी राजनीति दशकों तक वोटबैंक पर ही टिकी रही है। दूसरे वो लोग जिनको इस राजनीति का लाभ मिला है। ये लोग सोचते थे कि खुद ही सरकार हैं। उनको लगता था कि देश उनके इशारे पर चलता है। ये सोचते थे कि वो जो इतिहास बताएंगे, वही सच मान लिया जाएगा, वो जो भविष्य बताएंगे, उसी को ही भारत का भाग्य मान लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CAA का विरोध : कमल हासन ने कहा अत्याचार खत्म होने त…
कांग्रेस और उसके साथी, शहरों में रहने वाले पढ़े लिखे नक्सली -अर्बन नक्सल, ये अफवाह फैला रहे
प्रधानमंत्री ने कहा वोट बैंक की राजनीति करने वाले और खुद को भारत का भाग्य विधाता मानने वाले, आज जब देश की जनता द्वारा नकार दिए गए हैं, तो इन्होंने अपना पुराना हथियार निकाल लिया है- बांटों, भेद करो और राजनीति का उल्लू सीधा करो। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथी, शहरों में रहने वाले पढ़े लिखे नक्सली -अर्बन नक्सल, ये अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा। कुछ तो अपनी शिक्षा की कद्र करिए। एक बार पढ़ तो लीजिए नागरिकता संशोधन एक्ट है क्या, NRC है क्या! अब भी जो भ्रम में हैं, मैं उन्हें कहूंगा कि कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेंटर की अफवाह सरासर झूठ हैं। जो इस देश की मिट्टी के मुसलमान हैं, जिनके पुरखे मां भारती की ही संतान थे, उन पर नागरिकता कानून और NRC दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है। ये एक्ट उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं। किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा।. जो लोग इस तरह का झूठ बोल रहे हैं उन्हें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए ये क़ानून है।

Facebook


