डीयू की अकादमिक परिषद ने अगले साल से प्रवेश परीक्षा कराने की मंजूरी दी

Ads

डीयू की अकादमिक परिषद ने अगले साल से प्रवेश परीक्षा कराने की मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - December 11, 2021 / 12:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने अगले साल से दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

अकादमिक परिषद की बैठक शुक्रवार को हुई और कुछ सदस्यों के इसके खिलाफ विरोध जताने के बावजूद प्रवेश परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

अब इस विषय पर 17 दिसंबर को होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में चर्चा की जाएगी।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष