BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया: भूकंप विज्ञान केंद्र

अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया: भूकंप विज्ञान केंद्र

अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया: भूकंप विज्ञान केंद्र
Bhasha
Published: 09 Nov 2025 | 6:14 pmModified: 09 Nov 2025 | 6:14 pm

पोर्ट ब्लेयर, नौ नवंबर (भाषा) अंडमान सागर में रविवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप अपराह्न 12 बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने कहा, ‘‘नौ नवंबर को अपराह्न करीब 12:08 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। उत्तरी और मध्य अंडमान के मायाबंदर, रंगत और इसके आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और मानक प्रोटोकॉल लागू हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई टीमें भूकंपीय गतिविधि पर सक्रिय रूप से नजर रख रही हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर हमने पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।’’

पोर्ट ब्लेयर स्थित जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में बैरन द्वीप के उत्तर में 96 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया: भूकंप विज्ञान केंद्र

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm