पश्चिम बंगाल में कोलकाता, आसपास के जिलों और बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Ads

पश्चिम बंगाल में कोलकाता, आसपास के जिलों और बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 02:47 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 02:47 PM IST

कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर महसूस किया गया।

उन्होंने कहा कि भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नयाबाजार नामक स्थान में था, जो कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके लगभग 10 सेकंड तक महसूस किए गए जिससे कोलकाता के लोग घबरा कर अपने अपने घरों से निकलकर खुली सड़कों पर आ गए।

भूकंप के पहले झटके के तुरंत बाद कोई और झटका महसूस नहीं किया गया।

राज्य सचिवालय ‘नबान्न’, विधानसभा भवन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों में दहशत फैल गई, जो भूकंप के बाद के झटकों की आशंका में कार्यालय से निकलकर सड़कों पर आ गए।

कोलकाता के आईटी हब सॉल्ट लेक और विभिन्न हिस्सों में स्थित बहुमंजिला आवासीय भवनों में भी इसी तरह के दृश्य देखने को मिले।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन