बीएलओ की मौत की जिम्मेदारी ले निर्वाचन आयोग, एसआईआर को रोके : बेबी

बीएलओ की मौत की जिम्मेदारी ले निर्वाचन आयोग, एसआईआर को रोके : बेबी

बीएलओ की मौत की जिम्मेदारी ले निर्वाचन आयोग, एसआईआर को रोके : बेबी
Modified Date: November 26, 2025 / 06:34 pm IST
Published Date: November 26, 2025 6:34 pm IST

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक ‘‘आपराधिक कवायद’ करार दिया और कहा कि निर्वाचन आयोग को इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगानी चाहिए तथा बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की ‘‘मौत’’ की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह भी कहा कि यह कवायद न केवल बड़े पैमाने पर मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने का खतरा पैदा कर रही है, बल्कि बीएलओ के जीवन को भी खतरे में डाल रही है।

बेबी ने कहा, ‘‘विशेष गहन पुनरीक्षण को अनुचित रूप से कम समय सीमा में पूरा कर रहे बीएलओ की मौत के बारे में देश भर से चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं।’’

बेबी ने मांग की कि आयोग को शोक संतप्त परिवारों के लिए मुआवजा सुनिश्चित करना चाहिए।

भाषा हक

हक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में