Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ की इतनी सीटों पर इस दिन होगा मतदान, देखें पूरा शेड्यूल

राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ की इतनी सीटों पर इस दिन होगा मतदान, ECI Notification For Rajya Sabha Elections 2026

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ की इतनी सीटों पर इस दिन होगा मतदान, देखें पूरा शेड्यूल
Modified Date: February 18, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: February 18, 2026 11:16 am IST

नई दिल्ली। Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल है। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद रिजल्ट की बारी आएगी। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है।

किन राज्यों की हैं ये सीटें?

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट। ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

देखें अधिसूचना

 

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।