निर्वाचन आयोग ने मसौदा एसआईआर सूची में निवासियों के नामों में विसंगतियों की सूची ऑनलाइन प्रकाशित की

Ads

निर्वाचन आयोग ने मसौदा एसआईआर सूची में निवासियों के नामों में विसंगतियों की सूची ऑनलाइन प्रकाशित की

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 09:04 PM IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दिल्ली निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मसौदा एसआईआर सूची में निवासियों के नामों और जन्म तिथियों में विसंगतियों की सूची ऑनलाइन प्रकाशित की है और सूची में शामिल लोगों को दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें शहर के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित मसौदा सूची से दिल्ली के हर तीन में से एक मतदाता का नाम हटा दिया गया।

कुमार ने बताया कि निर्वाचक नामावली अधिकारी (ईआरओ) की टीम सुनवाई के लिए शिविर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सीईओ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘फिलहाल दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के तहत सुनवाई जारी है, इसलिए लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। दो तरह के नोटिस हैं: एक उन मतदाताओं के लिए जिनकी ‘मैपिंग’ नहीं हो पाई है और दूसरा उन मतदाताओं के लिए जिनके उनके नाम या जन्म तिथि आदि में मामूली विसंगतियां हैं। इन्हीं मामलों में नोटिस भेजे जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सूची फिलहाल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, हमारी वेबसाइट पर डाली गई है और प्रमुख स्थानों पर भी उपलब्ध कराई गई है।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश