निर्वाचन आयोग बंगाल चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्ञानेश कुमार

निर्वाचन आयोग बंगाल चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्ञानेश कुमार

निर्वाचन आयोग बंगाल चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्ञानेश कुमार
Modified Date: April 20, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: April 20, 2026 10:01 pm IST

नयी दिल्ली/कोलकाता, 20 अप्रैल (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनावों के तहत, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होना है। मतगणना चार मई को होगी।

चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव भयमुक्त और हिंसामुक्त होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि चुनाव प्रलोभनमुक्त और ‘‘बूथ जाम मुक्त’’ हों।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त निकायों के किसी भी कर्मचारी को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करने देगा।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारों पर काम करने आरोप लगाया है, हालांकि आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

कुमार ने मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए, राज्य के प्रत्येक मतदाता से निडर होकर अपना वोट डालने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मतदाता को निडर होकर अपना वोट डालना चाहिए।’’

व्यापक लोकतांत्रिक भावना का आह्वान करते हुए, कुमार ने चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव बताया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व।’’

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में