ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के तहत रांची में छापे मारे

Ads

ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के तहत रांची में छापे मारे

  •  
  • Publish Date - October 14, 2024 / 10:13 AM IST,
    Updated On - October 14, 2024 / 10:13 AM IST

रांची, 14 अक्टूबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में रांची में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड की राजधानी में 20 से अधिक जगहों पर तलाशी ली जा रही है। कुछ व्यापारियों, सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

धन शोधन का यह मामला राज्य पुलिस की एक प्राथमिकी से जुड़ा है।

भाषा सुरभि गोला

गोला