ईडी ने कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में आरफा गोल्ड के परिसरों की तलाशी ली

Ads

ईडी ने कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में आरफा गोल्ड के परिसरों की तलाशी ली

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 03:43 PM IST

कोच्चि, 25 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में आरफा गोल्ड एंड डायमंड के परिसरों तथा इसके मालिक और साझेदारों के आवासों की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में कंपनी के मुख्यालय तथा उसके मालिक और साझेदारों के आवासों की तलाशी ली गई।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कंपनी से जुड़े कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के आधार पर हाल ही में मामला दर्ज किया था। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है।

सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के संबंध में अगस्त 2025 में मामला दर्ज किया था। ईडी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने 2022 में सोने के विनिर्माण और अन्य उद्देश्यों के लिए यूको बैंक से 17.5 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में कंपनी ने कथित तौर पर कुछ संपत्तियों को ऋण के लिए गारंटी के तौर पर गिरवी रखा और इन संपत्तियों के संबंध में धोखाधड़ी की, जिसके चलते बैंक पर करीब 19.56 करोड़ रुपये की देनदारी हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि तीन स्थानों पर तलाशी ली गई, जिनमें एक कोल्लम में और दो तिरुवनंतपुरम में हैं।

उन्होंने बताया कि फर्म की कई आभूषण दुकानें अब बंद हो चुकी हैं। ईडी की तलाशी को लेकर कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप