बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में छापेमारी की

बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में छापेमारी की

बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में छापेमारी की
Modified Date: September 9, 2025 / 02:46 pm IST
Published Date: September 9, 2025 2:46 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 273 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से संबद्ध धन शोधन जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

‘एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (ईएचडीएल) नाम की कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ मामले में संघीय जांच एजेंसी द्वारा भोपाल स्थित एक परिसर सहित कुल 10 स्थानों में छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

ईडी की यह जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से शुरू हुई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी और उसके प्रवर्तकों एवं निदेशकों ने भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) द्वारा प्रदान किए गए 273 करोड़ रुपये के ऋण का ‘गबन’ किया।

ईडी सूत्रों ने आरोप लगाया कि ऋण राशि को ईएचडीएल की कुछ संबंधित संस्थाओं को अंतरित कर दिया गया, जो कोई भी वास्तविक कारोबार नहीं कर रही थीं।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में