निवेश संबंधी धोखाधड़ी से जुड़े पीएमएलए मामले में कोलकाता और इंदौर में ईडी की छापेमारी

Ads

निवेश संबंधी धोखाधड़ी से जुड़े पीएमएलए मामले में कोलकाता और इंदौर में ईडी की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 12:17 PM IST

कोलकाता, 16 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश संबंधी कथित धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत कोलकाता और मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित कई परिसर में छापेमारी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दोनों शहरों में ‘अमृत ग्रुप ऑफ कंपनीज’ और उसके प्रवर्तकों से जुड़े करीब 17 परिसर में छापेमारी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस समूह की कंपनियों और उनके निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग जमा योजनाओं के नाम पर आम लोगों से पैसे जुटाए और अधिक लाभ दिलाने का वादा किया, लेकिन उन्हें बाद में वादा किए गए लाभ का भुगतान नहीं किया।

ईडी की कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए कंपनी या उसके प्रवर्तकों से तत्काल संपर्क नहीं हो सका।

भाषा शोभना संतोष

संतोष