ED Raid on Shantanu Sinha’s House: कई दिनों से बंद था पूर्व DCP का आलीशान बंगला, ED ने तोड़ा ताला… फिर अंदर जो-जो मिला, देखकर अधिकारी भी रह गए दंग
ED Raid on Shantanu Sinha House: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में कथित मनी लॉन्ड्रिंग, जबरन वसूली और अवैध जमीन कब्जा रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी (स्पेशल ब्रांच) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है।
ed raid news/ image soruce: ibc24
- पूर्व DCP पर ED का शिकंजा
- ताला तोड़कर हुई छापेमारी
- ‘सोना पप्पू’ कनेक्शन उजागर
ED Raid on Shantanu Sinha House: कोलकाता/कांडी: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में कथित मनी लॉन्ड्रिंग, जबरन वसूली और अवैध जमीन कब्जा रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी (स्पेशल ब्रांच) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने उनके कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां बंद पड़े घरों के ताले तोड़कर तलाशी ली गई।
फर्न रोड स्थित फ्लैट पर ताला तोड़कर रेड
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कोलकाता के बालीगंज इलाके के फर्न रोड स्थित शांतनु सिन्हा विश्वास के फ्लैट पहुंची। कई बार नोटिस भेजने और जवाब नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम सबूत जुटाए गए।
‘सोना पप्पू’ सिंडिकेट से जुड़ाव की जांच
ईडी की जांच का केंद्र कथित हिस्ट्रीशीटर बिस्वजीत पोद्दार और उसके सिंडिकेट द्वारा चलाया जा रहा उगाही और जमीन कब्जा नेटवर्क है। जांच एजेंसी को पूर्व डीसीपी के बैंक खातों और ‘सोना पप्पू’ से जुड़े लोगों के बीच करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के संकेत मिले हैं।
सूत्रों का दावा है कि यह नेटवर्क कथित तौर पर जबरन वसूली, अवैध जमीन कब्जा और आर्थिक लेनदेन के जरिए संचालित किया जा रहा था, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी
ईडी ने शांतनु सिन्हा विश्वास को कई बार समन भेजा था, लेकिन पेश न होने पर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। आखिरकार लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें पुलिस सेवा से बर्खास्त भी कर दिया है।
शांतनु सिन्हा विश्वास पहले कोलकाता पुलिस में कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) और बाद में डिप्टी कमिश्नर (DC) रह चुके हैं।
कांडी स्थित आलीशान घर पर भी छापा
ईडी की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले के कांडी नगर पालिका वार्ड नंबर 8 स्थित उनके आलीशान घर पर भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह घर पिछले सात दिनों से बंद था। छापेमारी के दौरान उनकी बहन गौरी सिन्हा विश्वास भी घर पर मौजूद नहीं थीं।
अधिकारियों ने पहले स्थानीय लोगों से पूछताछ की और फिर घर का ताला तोड़कर अंदर तलाशी शुरू की।
कई ठिकानों पर एक साथ दबिश
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल, एक कारोबारी के घर और कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी छापेमारी की गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
- GT Beat CSK IPL 2026: खत्म हुआ IPL 2026 में धोनी की टीम CSK का सफर.. GT ने बड़े अंतर से धोया, कप्तान ने बताया क्यों हार गए ये मुकाबला
- Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर

Facebook


