ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के परिसरों पर छापे मारे

ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के परिसरों पर छापे मारे

ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के परिसरों पर छापे मारे
Modified Date: April 11, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: April 11, 2026 12:18 pm IST

नयी दिल्ली/कोलकाता, 11 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ नए सिरे से शनिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर तलाशी ली गई उनमें कोलकाता स्थित चटर्जी का आवास और इस मामले में जेल में बंद कथित बिचौलिए प्रसन्ना कुमार रॉय का घर शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता चटर्जी 2011 में पार्टी के सत्ता में आने से पहले उसके महासचिव और प्रमुख रणनीतिकार रह चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा कक्षा नौ से 12 तक के सहायक शिक्षकों की भर्ती से जुड़े कथित घोटाले में पूछताछ के लिए चटर्जी के तीन बार उपस्थित नहीं होने के बाद की गई।

ईडी ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में जुलाई 2022 में चटर्जी को गिरफ्तार किया था।

हाल में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें इस मामले में सशर्त जमानत दी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गए।

संघीय जांच एजेंसी उनके खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों, एसएससी सहायक शिक्षकों तथा एसएससी ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ कर्मचारियों की भर्ती से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में