Jammu Kashmir Road Accident: सड़क पर मची चीख-पुकार, मातम में बदल गईं कुछ ही पलों की खुशियां, जानकर सिहर उठेंगे आप

Jammu Kashmir Road Accident: सड़क पर मची चीख पुकार, मातम में बदल गईं कुछ ही पलों की खुशियां, जानकर सिहर उठेंगे आप

Jammu Kashmir Road Accident: सड़क पर मची चीख-पुकार, मातम में बदल गईं कुछ ही पलों की खुशियां, जानकर सिहर उठेंगे आप

Jammu Kashmir Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 10:39 am IST
Published Date: June 25, 2026 10:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • कार खाई में गिरने से दंपत्ति और बेटी की मौत
  • महिलाओं की जान गई, कई घायल
  • अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी

जम्मू: Jammu Kashmir Road Accident जम्मू कश्मीर के डोडा और रियासी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के खेलानी में एक कार के खाई में गिर जाने से एक दंपत्ति और उनकी बेटी की मौत हो गई।

Jammu Kashmir Road Accident इस हादसे में एक महिला और 13 साल का लड़का घायल हो गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान जय सिंह (46), उनकी पत्नी बबली देवी (44) और बेटी सोनाक्षी (18) के रूप में हुई है।

ये सभी जम्मू के नगरोटा इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि परिवार किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहा था। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य हादसे में रियासी जिले में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन बच्चों समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।