पंजाब: ईडी ने आय से अधिक संपत्ति रखने से जुड़े मामले में ‘आप’ विधायक को तलब किया

पंजाब: ईडी ने आय से अधिक संपत्ति रखने से जुड़े मामले में ‘आप’ विधायक को तलब किया

पंजाब: ईडी ने आय से अधिक संपत्ति रखने से जुड़े मामले में ‘आप’ विधायक को तलब किया
Modified Date: May 25, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: May 25, 2026 10:35 pm IST

जालंधर (पंजाब), 25 मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक रमन अरोड़ा को आय से अधिक संपत्ति रखने से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अगले हफ्ते यहां तलब किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 2 जून को जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है, जिसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, विधायक को इससे पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि उन पर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से जबरन वसूली के आरोप भी हैं।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में