ईडी ने 257 मामलों में साइबर अपराध से अर्जित 36,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता लगाया: केंद्र

Ads

ईडी ने 257 मामलों में साइबर अपराध से अर्जित 36,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता लगाया: केंद्र

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 10:04 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 28 फरवरी तक साइबर अपराध के 257 मामलों में कुल 35,925.58 करोड़ रुपये मूल्य की अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाया है।

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि एक स्थापित तंत्र के तहत, प्रवर्तन निदेशालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​अपने-अपने नोडल अधिकारियों के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित मामलों सहित सूचनाओं का आदान-प्रदान करती हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘ईडी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 तक उसने पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत साइबर अपराध से संबंधित लगभग 257 मामलों की जांच की, जिसके परिणामस्वरूप 35,925.58 करोड़ रुपये मूल्य की अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाया गया।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश