Edible Oil Price Today: तेल के दामों में भारी गिरावट, नई कीमत देखकर उछल पड़ेंगे आप

Edible Oil Price Today : चल रही मंदी के कारण घरेलू बाजार में भी तेल-तिलहन के भाव में ग‍िरावट देखी जा रही है

Edible Oil Price Today: तेल के दामों में भारी गिरावट, नई कीमत देखकर उछल पड़ेंगे आप

Edible oil became cheaper

Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: June 14, 2022 9:50 am IST

Edible Oil Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों कमी के बाद खाद्य तेल के दामों में भी कमी आई है। इस बीच अब विदेशी बाजारों में चल रही मंदी के कारण घरेलू बाजार में भी तेल-तिलहन के भाव में ग‍िरावट देखी जा रही है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

महीने के दूसरे सप्ताह के पहले दिन लगभग सभी प्रमुख खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। द‍िल्‍ली में सभी तेल- तिलहनों के भाव दबाव में रहे। साथ ही अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: नशे की हालत में महिला ने की ऐसी हरकत, मजबूरन ग्राउंड से करना पड़ा बाहर…

Edible Oil Price Today:  वहीं बाजार सूत्रों का कहना है क‍ि मलेशिया एक्सचेंज में 2 प्रतिशत की गिरावट है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज लगभग 1.5 प्रतिशत तक टूटा है। इधर मंडियों में सरसों की आवक घट रही है। कच्चे पाम तेल (CPO) और पामोलीन तेल में भी कारोबार न के बराबर है लेकिन डॉलर में इनके भाव मजबूत बने हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले बुरी फंसी आदित्य रॉय कपूर की ओम: द बैटल विद इन’, आनन फानन में फिल्म के मेकर्स को करना पड़ा ये काम…

Edible Oil Price Today:  दाम में गिरावट होने के बाद भी लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। सूत्रों ने कहा कि सरसों तेल के मामले में थोक भाव घटने के बाद भी उपभोक्ताओं को 150-151 रुपये लीटर के बजाय एमआरपी की आड़ में इसे 190-210 रुपये लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। सरकार को पहले एमआरपी व्यवस्था को दुरुस्त करने का इंतजाम करना चाहिये। इधर सरसों की आवक घटने से रिफाइंड बनना कम हुआ है।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव

सरसों तिलहन : 7,465-7,515 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
मूंगफली : 6,790 – 6,925 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) : 15,900 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,655 : 2,845 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी : 15,200 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
सरसों पक्की घानी : 2,380-2,460 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी : 2,420-2,525 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी : 17,000-18,500 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली : 15,950 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर : 15,600 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला : 14,400 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला : 13,800 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) : 15,000 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली : 15,400 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला : 14,080 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्‍व‍िंटल।
सोयाबीन दाना : 6,850-6,950 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
सोयाबीन लूज 6,550 : 6,650 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।
मक्का खल (सरिस्का) : 4,010 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल।

(इनपुट भाषा से भी)

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ED Enquiry: आज भी होगी राहुल गांधी से लंबी पूछताछ, कांग्रेस ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- सत्याग्रह को गांव-गांव तक ले जाएंगे


लेखक के बारे में