सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पूर्व शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पूर्व शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
केंद्रपाडा, 27 जुलाई (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाडा के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ)सेवानिवृत्त होने से तीन दिन पहले 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लेते गिरफ्तार कर लिए गए।
सतर्कता निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार किया। निदेशालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार डीईओ संजीव सिंह एक सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण आदेश को रद्द करने और उसे अन्य स्थान पर करने के लिए करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।
बयान के अनुसार इस संबंध में शिकायत मिलने पर जाल बिछाया गया और सिंह को यहां उसके मकान में रंगे हाथो पकड़ लिया गया। सिंह के कटक,बालासोर और बोलांगीर स्थित आवासों पर छापे मारे जा रहे हैं।
सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा शोभना नरेश
नरेश

Facebook


