देशभर में आज मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

देशभर में आज मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

देशभर में आज मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 16, 2018 3:15 am IST

रायपुर। देश भर में आज ईद मनाई जा रही है। पूरे 28 रोजों के बाद आज ईद आई है।  इस मौके पर देश भर के मस्जिदों में काफी भीड़ देखी जा रही है । लोग नमाज अता करने के लिए मस्जिद पहुंचे हैं।

 

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक। 

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में अकीदत के साथ आज खुशियों का पर्व ईद मनाया जा रहा है। कल शाम मगरिब की नमाज के बाद रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के सारे शहरों में ईद का चांद नजर आया। 

रायपुर के ईदगाह भाटा में विशेष नमाज अदा की जाएगी। रायपुर के शहर काजी मौलाना मोहम्मद अली फारुकी ने चांद की तस्दीक की। आज 11 बजकर 10 मिनट पर रमजान की आखिरी नमाज अता की जाएगी।

शहर काजी के मुताबिक हर सक्षम व्यक्ति फितरा के रूप में कम से कम ढाई किलो गेंहू की कीमत के बराबर जकात करता है। इस बार फितरा की कीमत 70 रुपए तय की गई है। ये रकम गरीबों के खाने पर खर्च की जाती है।  

ईद उल फितर के मौके पर शुक्रवार को देशभर की प्रमुख बाजारों में रौनक और खरीददारों की चहल कदमी देखने को मिली। चांद दिखने के बाद जैसे ही शनिवार को ईद मनाने का ऐलान हुआ वैसे ही बाजारों लोगों की भीड़ बढ़ गई।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में