Eid-ul-Adha Holiday Change: सरकार ने बकरीद की छुट्टी की ताऱीख में किया बदलाव, अब 28 मई को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, जानिए कहां-कहां लागू होंगे आदेश

Ads

सरकार ने बकरीद की छुट्टी की ताऱीख में किया बदलाव, अब 28 मई को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, Eid-ul-Adha Holiday Change by Govt

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 12:41 AM IST

नई दिल्ली: Eid-ul-Adha Holiday Change ईद-उल-अजहा के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय 28 मई को बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, केंद्र ने ईद-उल-अजहा के लिए 27 मई को छुट्टी घोषित की थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली/नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे।’’

क्या स्कूल, कॉलेज और बैंक भी बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय रीति-रिवाजों और चांद दिखने के समय के आधार पर यह तारीख अलग भी हो सकती है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर के लगभग सभी स्कूल, कॉलेज और दूसरे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भी 28 मई को बकरीद के मौके पर बंद रखे जाएंगे। यह छुट्टियां भी मुख्य रूप से चांद के दीदार पर ही निर्भर करती हैं।

सुप्रीम कोर्ट में इस दिन छुट्टी

ईद-उल-जुहा (Eid al-Adha) के त्योहार पर भारत की सुप्रीम कोर्ट ने 28 मई को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बकायदा इसके लिए एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि केंद्र सरकार ने ईद की छुट्टी 28 मई को घोषित की है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट भी 28 तारीख को ही ईद की छुट्टी मानेगा और इस दिन काम नहीं होगा। 28 मई के लिए लिस्ट किए गए मामलों को एक दिन पहले सूचीबद्ध किया जाएगा।