तेलंगाना में ईद-उल-अजहा पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया

तेलंगाना में ईद-उल-अजहा पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया

तेलंगाना में ईद-उल-अजहा पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
Modified Date: May 28, 2026 / 04:03 pm IST
Published Date: May 28, 2026 4:03 pm IST

हैदराबाद, 28 मई (भाषा) तेलंगाना में बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया।

हैदराबाद के मीर आलम ईदगाह और अन्य ईदगाहों के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिलों में भी बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की।

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा, ‘बकरीद इस्लामी आस्था में गहरा महत्व रखती है और इसे गहरी श्रद्धा, आज्ञाकारिता, दान-पुण्य तथा विशेष नमाजों के साथ सम्मान और कुर्बानी की भावना से मनाया जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘यह शुभ त्योहार समाज में शांति, करुणा, सद्भाव और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करे।’

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि त्याग, करुणा और एकजुटता की भावना हर घर में शांति, खुशी और समृद्धि लाएगी।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने भी कामना की कि यह त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और करुणा लेकर आए।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में