महिला वन अधिकारी पर हमले के सात साल बाद पूर्व विधायक के भाई समेत आठ दोषी करार
महिला वन अधिकारी पर हमले के सात साल बाद पूर्व विधायक के भाई समेत आठ दोषी करार
हैदराबाद, 17 जुलाई (भाषा) तेलंगाना में वर्ष 2019 में एक महिला वन अधिकारी पर हुए हमले के मामले में आदिलाबाद जिले की एक अदालत ने तत्कालीन तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) विधायक के भाई समेत आठ लोगों को दोषी ठहराया है।
यह हमला भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व विधायक कोनेरु कोनप्पा के भाई कृष्णा राव के नेतृत्व में एक समूह द्वारा किया गया था।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मामलों की जिला अदालत ने कोनेरु कृष्णा राव और सात अन्य को छह महीने की कैद की सजा सुनाई तथा जुर्माना लगाया।
लोक अभियोजक एम रामना रेड्डी के अनुसार, मामले में 39 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई, जबकि 29 लोगों के खिलाफ आरोप साबित नहीं होने पर उनके मामले खारिज कर दिए गए।
कृष्णा राव जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अनिता 30 जून 2019 को कुछ अधिकारियों के साथ सरकारी ‘हरित हरम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण के लिए सारसाला गांव गई थीं। आरोप है कि कृष्णा के नेतृत्व में कुछ लोगों ने जमीन पर अपना दावा करते हुए बांस की लाठियों से उन पर हमला कर दिया था।
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


