श्रीनगर, 11 अप्रैल (भाषा) पुलिस ने कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से आठ कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला और बडगाम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान की गईं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।
अनंतनाग के शांगस में, पट्टी शेखपोरा निवासी रियाज अहमद शेख और दुदपोरा ब्राह निवासी आदिल लतीफ को शेख के घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां से लगभग 5.75 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकिब अहमद लोन, रियाज अहमद मोची, ऐजाज अहमद लोन, गुलाम मोहिदीन शेख, मुजफ्फर अहमद डार, मोहम्मद अल्ताफ डार और रेहान अहमद भट के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
भाषा जोहेब माधव
माधव